शक्ति एप्स से कांग्रेस जोड़ेगी महिलाएं

Politics Sirmaur

 

 

DNN नाहन
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की एक बैठक आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला काँगेस शारदा ठाकुर और कांग्रेस शक्ति ऐप प्रभारी राजेश्वरी शर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को शक्ति ऐप से जोड़ना है ताकि महिला कार्यकर्ता सीधे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संपर्क में रहे। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाने वाली है चुनाव के मद्देनजर महिला कांग्रेस जगह जगह बैठकर आयोजित कर चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की हर नाकामी को जनता के बीच ले जाएगी ताकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ मिल सके।

News Archives

Latest News