बंजार के घियागी में दस कमरों का रिजॉर्ट जलकर राख

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

15  फरवरी : बंजार उपमंडल बंजार के घियागी में एक रिजॉर्ट आग लगने से राख हो गया। मंगलवार रात को लगी भीषण आग से दस कमरों का रिजॉर्ट देखते ही देखते जलकर स्वाह हो गया है। लकड़ी के बने दो मंजिला रिजॉर्ट में करीब एक करोड़ की संपति का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों को अभी तक पता नहीं लग पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 12.49 बजे घियागी के पास नेचर लैप रिजॉर्ट में भीषण आग लग गई। रिजॉर्ट की मालकिन दिल्ली निवासी इकबाल कौर ने यह रिजॉर्ट सतपाल निवासी गोपालपुर सरकाघाट को लीज पर दिया था।

Latest News