बाइक व बस की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई

Crime Hamirpur Himachal News Others

DNN हमीरपुर

29 जनवरी हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में एक बाइक व बस की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना नादौन के अंतर्गत नादौन धनेटा संपर्क मार्ग पर झलाण गांव में घटी। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संजीव शर्मा पुत्र नानक चंद निवासी गांव किप्पल व इसी गांव में रहने वाला प्रवासी युवक बद्रीनाथ के तौर पर हुई है। पता चला है कि संजीव कुमार अपनी बाइक पर बद्रीनाथ सहित सवार होकर धनेटा की ओर से आ रहे थे जबकि एक निजी बस धनेटा की ओर जा रही थी। गांव के निकट बस और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिससे बद्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजीव कुमार को जब कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार जल शक्ति विभाग में कार्यरत था । इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

News Archives