DNN शिमला (रमेश वर्मा)
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की बैठक शिमला में हुई। इसकी अध्यक्षता पीसीसी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। बैठक में लक्ष्य 2019 हर बूथ रखा गया। बैठक को संबोधित करते हुए सुक्खू ने आज के युग में सोशल मिडिया के सदउपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने दुरउपयोग करके सत्ता हासिल की लेकिन 2019 में जनता उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने वीडियो संदेश द्वारा हिमाचल सोशल मीडिया टीम को सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर एआईसीसी के कोआर्डिनेटर जोहिब शेख व पीसीसी के तमाम सचिव और पूरे हिमाचल के ब्लॉक सोशल मीडिया संयोजक उपस्थित रहे। इस दौरान संबोधित करते हुए मिडिया चैयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया विभाग राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत किया गया। इसके द्वारा मोदी सरकार की जूमले बाजी को सोशल मीडिया के माध्यम से देश व प्रदेश में घर -घर तक पहुंचाया जा रहा है। आई टी विभाग के चैयरमैन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल में सोशल मीडिया का मजबूत ढांचा बन गया है जो कि बूथ स्तर तक कार्य कर रहा है। तथा उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाएगा।



















