डकैती के खिलाफ लोग लगा रहे थे जाम और दूसरी ओर चोर कर गए फिर ये काम

Baddi + Doon Crime Solan
DNN बददी
बद्दी में कानून व्यवस्था के खिलाफ जहां एक ओर लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर चोर बेखौफ अपने काम पर जुटे थे। बुधवार को चोरों ने हाऊसिंग बोर्ड फेस 2 बददी के मकान नंबर 218 में सेंध लगाते हुए वहां रखे लाखों के गहने व एटीएम के माध्यम से 19000 रुपए पर हाथ साफ कर दिया। प्रभावित परिवार के मनोज त्यागी ने बताया कि दिन में उनका पूरा परिवार काम के सिलसिले में बाहर था। दिन दिहाड़े चोर उसके घर में घूसे और घर के समस्त आभूषण चुरा कर ले गए। चोरों ने एटीएम से 19000 रुपए भी निकाल लिए। उन्होंने बददी पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद बद्दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

News Archives

Latest News