करनाल में मिला सोलन की इन 2 महिलाओं को ये आवर्ड

Entertainment Others Solan

 

 

DNN सोलन
महिलाएं यदि चाहे तो अपनी मेहनत व लगन से हर मजिल पा सकती है । ऐसे ही सोलन की रहने वाली वेदज्योति चंदेल व साक्षी सैणी ने यह सावित कर दिया है।

करनाल में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह के दौरान ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें जाने माने बालीवुड अभिनेता रजा मुराद व दिल्ली के समाज सेवी अभिषेक बच्चन द्वारा प्रदान किया गया। इस समारोह में हरियाणा,पंजाब ,गुजरात ,हिमाचल, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से सामाजिक, कला, मॉडलिंग व अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सोलन के रहने वाली वेद ज्योति चंदेल ने समारोह में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा की वह इस उपलब्धि से काफी खुश है । सोलन की ही साक्षी सैणी ने कहा की उनका चयन इस सम्मान समरोह के लिए गया व उन्हें गर्व है की उनके कार्य की सराहना करते हुए इस पुरस्कार से नवाजा गया।

 

 

News Archives

Latest News