DNN सोलन
4 जनवरी । (पूजा वर्मा)
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने शहर के दोहरीदीवाल में नाके के दौरान एक बस में सवार होकर जा रहे युवक के पास 10.27 ग्राम हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू टीम दोहरीदीवाल में वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान अमृतसर से शिमला की ओर जा रही एक बस को भी रोक कर चैक किया गया। जिसमें सवार एक युवक के पास से 10.27 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस युवक की पहचान उज्जवल सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
![]()















