सोलन में युवक ने की आत्महत्या

Crime Solan

DNN सोलन

3 जनवरी । सोलन में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई । युवक घर के पास के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला। 24 वर्षीय युवक की पहचान रिकी के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शालूमणा के समीप यह मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि फंदे से लटका हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को परिजनों ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

News Archives

Latest News