5 जनवरी को सेफ फ्यूचर कम्पलीट सोल्यूशन में विभिन्न पदों हेतू साक्षात्कार

Himachal News Others Una
DNN ऊना
3 जनवरी – मैसर्ज़ सेफ फ्यूचर कम्पलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुन्दर नंगर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटैंट, ब्यूटीशियन व सामान्य डयूटी के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा व ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 13 हज़ार 800 से 18 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 62304-32005 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News