DNN कुनिहार (चन्द्र प्रकाश )
कुनिहार के पुराने बस स्टेंड में अचानक एक ट्रक सड़क के बीचोबीच धंस गया घंटो तक कड़ी मशक्कत के बाद जे सी बी की सहायता से उक्त ट्रक को निकाला जा सका । जानकारी के अनुसार ट्रक सीमेंट लेकर बाहरी राज्य की तरफ जा रहा था जेसे ही कुनिहार के पुराने बस स्टेंड पंहुचा उसके पिछले दोनों टायर अचानक जमीन में धंस गए जिस जगह ट्रक के टायर फंस गए थे उस जगह से सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभागीय मुख्य पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा था परन्तु पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते खोदे गए चेम्बर को सही से नही भरा जा सका जिसके कारण ट्रक अचानक उसमे फंस गया।
कनिष्ठ अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंडल कुनिहार विवेक चंदेल ने कहा कि हाटकोट पंचायत के लिए मुख्य पेयजल पाईप लाइन बिछाये जाने का काम चल रहा है । सोमबार देर साय तक खुदाई कार्य चलता रहा खुदाई कार्य करने के पश्चात गटका मिटटी डाला जा रहा था लेकिन मंगलवार से हो रही बारिश के चलते एक जगह बैठ गई जिसमे ट्रक अचानक फंस गया जिसके बाद में निकाल दिया गया ,वही जब लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा ने कहा कि हमे ठेकेदार ने सडक को खोदने की कोई जानकारी नहीं थी जब की मौके पर कर्मियो द्वारा ट्रक को बड़ी मश्क्कत के बाद गडे से बाहर निकाला ।



















