DNN नाहन (राकेश नंदन)
जिला सिरमौर के संगड़ाह कस्बे में हाल ही में शुरु हुई एचपी की गैस एजेंसी की बाहरी सुरक्षा दीवार व चौकीदार आवास की दीवार भारी बारिश में भूस्खलन के चलते ध्वस्त हो गई। एजेंसी के संचालक वीरेंद्र सिंह के अनुसार भूस्खलन से बाहरी सुरक्षा दीवार गिरने के कुछ ही देर बाद चौकीदार शैड की एक दीवार भी गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि, सुरक्षा दीवार निर्माण पर करीब सात लाख की राशि खर्च हुई थी। उधर संगड़ाह तहसील के गांव घाटों में भूस्खलन से दो बाईक मलबे में दब गई। स्थानीय युवक ब्रह्मानंद की बाइक एचपी-79-0571 के साथ खड़ी वेदप्रकाश की मोटरसाइकिल एचपी-18-बी- 9122 भी मलवे की चपेट में आ गई। ग्रामीणों द्वारा घाटों बस स्टोप पर बनाया गया शेड भी मलवे से जमींदोज हो गया। स्थानी तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि, संबंधित पटवारियों को गैस एजेंसी व बाइक दबने की जगहों पर हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा दिया जाएगा।



















