बारिश इतनी जबरदस्त की बह गई कार व बाइक

Others Sirmaur

 

DNN नाहन (राकेश)

सिरमौर में देर रात करीब 2 बजे से लगारतार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से सड़कें तालाब बन चुकी है। कई जगहों पर भूस्खलन होने से सड़क बंद पड़ी है। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग घरों में ही दुबके हुए है। आवाजाही ठप्प हो गई है। भारी बारिश से जिला में आवाजाही ठप्प होकर रह गई है।

एचआरटीसी के अनुसार जिले में करीब एक दर्जन से अधिक सड़क मार्ग बंद पड़े है। इनमें, कालाअंब-कौंथरों, मातरभेड़ों, कौलांवालाभूड-सराहां, पालर-नाहन, कुंठ-नाहन, हरिपुरधार-रेणुका, कोरग-नाहन, नहस्वार-नाहन, अरलू-नाहन आदि सड़क भूस्खलन के कारण बंद पड़ी है। करीब 10 से 12 एचआरटीसी की बसें इन सड़कों पर फंसी हुई है। वहीं रामाधौण सड़क मार्ग देर रात से बंद पड़ा था, जोकि आज सुबह खुल गया है। एचआरटीसी के नाहन बस अड्डा प्रभारी रमेश ने इसकी पुष्टि की है। देर रात से हो रही भारी बारिश किसानों के लिए भी मुसीबत लेकर आई है।

लगातार हो रही बारिश से टमाटर, शिमला मिर्च, फूल गोभी, फ्रांसबीन, भिंडी आदि फसलों को भारी नुक्सान होने की संभावना है। बारिश के कारण रेणुका क्षेत्र में भी लोगो को भारी दिक्क्त्तों का सामना करना पड़ा क्षेत्र के जरग में एक गाड़ी व एक मोटरसाइकिल बह गई। भारी बारिश के कारण जिला के नदी नाले उफान पर है जिला उपायुक्त ललित जैन ने कहा की लोगों को नदी नालों के समीप ना जाने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो।उन्होंने कहा की बारिश के दोरान पेश आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरेह से तेयार है ।

News Archives

Latest News