DNN शिमला (रमेश वर्मा)
हिमाचल में 2019 के लोकसभा चुनावो को लेकर हिमाचल युवा कांग्रेस ने कमर कस ली है। चुनावो को लेकर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश युवा कांग्रेस ने आगामी रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक बुलाई गई जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव और युवा कांग्रेस के राष्टीय प्रभारी कृष्णा अलावारु और परदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मोजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावो को लेकर चर्चा की गई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को आम जनता के बिच जाकर युवाओं को अपने साथ जोड़ कर परदेश सरकार के खिलाफ आदोलन शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जहा पिछले छे महीने के कार्यो की समीक्षा की गई। वही आगमी तीन महीने में युवा कांग्रेस क्या काम करेगी वो भी तय किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव और युवा कांग्रेस के राष्टीय प्रभारी कृष्णा अलावारु ने इस अबसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की सरकार की नीतियों को जनता के बीच जा कर आन्दोलन करेगी सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावो को लेकर युवा कांग्रेस पूरी तरफ से तैयार है और कांग्रेस के साथ तालमेल बना कर परचार में जाएगी। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावो में इस बार राहुल गाँधी युवाओं को भी मौका देगे।


















