शिमला में डंगा गिरने से दबे 4 वाहन

Others Shimla

DNN शिमला (रमेश वर्मा)

राजधानी शिमला में भी बारिस केकारण जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। शहर के पास कोमली बैंक पास नगर निगम पार्किंग का डंगा गिरने से चार गाडिय़ां दब गई । यह हादसा रात 2 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है । स्मरण रहे कि यह डंगा 6 महीने पहले ही लगाया गया था । जो कि भूस्खलन के कारण धस गया और चार गाडिय़ा इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों पहले भी प्रशासन को अवगत करवा दिया था परन्तु कोई भी सुनवाई नहीं हुई थी । फि़लहाल बालूगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News