DNN सोलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) के सोलन (Solan) में कल होने वाले दौरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था में जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बदलाव किया है। डीसी सोलन कृतिका कुल्हाड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत सोलन शहर के माल रोड व राजगढ़ रोड पर सुबह 11:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही व पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। पुराने डीसी ऑफिस चौक से पुराने बस अड्डे तक व डीसी ऑफिस चौक से कोटलानाला चौक तक यह प्रतिबंध लगाया गया है।
इस दौरान केवल एंबुलेंस फायर विभाग वह कानून व्यवस्था बनाने से संबंधित वाहन ही इधर उधर आ जा सकेंगे।
















