नाहन में जूतों के स्टोर रूम में लगी आग

Crime Sirmaur
DNN नाहन
नाहन शहर के बड़ा चौक में आज सुबह करीब 5 बजे जूतों के एक स्टोर रूम में भयानक आग लग गई। लोगो ने तुरंत आगजनी कि सूचना स्टोर मालिक व फायर ब्रिगेड को दी। प्रत्यक्ष दर्शिओं का कहना है की सुबह करीब पांच बजे सैर करने जा रहे लोगो ने दुकान से धुआ निकलता देख इसकी सुचना तुरंत दुकान मालिक को दी जिसके कुछ समय बाद दुकान मालिक व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुच कर आग को काबू पाने में जुट गए । आग इतनी भयानक थी कि इसको काबू करने में करीब साढ़े तीन घण्टे से अधिक का वक्त लग गया । अधिक धुँए के कारण स्टोर रूम में फायर कर्मी नही जा पाए और स्टोर रूम की दिवारों को तोड़ना पड़ा। आग करीब 100 मीटर के दायरे में थी गनीमत यह भी रही की आग बेसमेंट तक नही पहुंची नही तो और बड़ा नुक्सान हो सकता था साथ साथ दूसरी दुकाने भी आग की चपेट में आ सकती थी स्थानीय लोगो ने आग बुझाने में काफी मदद की। इस आगजनी की घटना में लाखो रूपए के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है वहीँ आगजनी के असल कारणों का कोई पता नही लग पाया है अभी आग लगने का कारण शॉट सर्किट  माना जा रहा है।

 

 

News Archives

Latest News