पोलियो उन्मूलन में रोटरी का सराहनीय योगदान: सैजल

Others Solan

DNN सोलन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा पीडि़त मानवता की सेवा एवं समाज के कमजोर वर्गों तक त्वरित सहायता पंहुचाने में रोटरी तथा इन्नरव्हील जैसी संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा है। डॉ. सैजल यहां रोटरी संस्था सोलन मिडटाऊन के संयुक्त अधिष्ठापन समारोह (ज्वांईट इंस्टालेशन सेरेमनी) को स बोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि यह दोनों संस्थाएं विभिन्न मानवीय कार्यक्रमों के माध्यम से पीडि़त मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय इन संस्थाओं ने लोगों तक सहायता पंहुचाने में सराहनीय कार्य किया है। देश से पोलियो उन्मूलन में इन संस्थाओं का अनुकरणीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में ये संस्थाएं समाज के विभिन्न वर्गों का नेतृत्व कर रही हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि रोटरी तथा इन्नरव्हील नियमित रूप से आमजन की भलाई के लिए कार्यरत रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थाएं भविष्य में न केवल अपने कार्यों का विस्तार करेंगी अपितु नवीन योजनाओं के साथ पीडि़त मानवता की सेवा भी करेंगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब सोलन मिडटाऊन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। रोटरी नियमों के तहत एक्सचेंज ऑफ कॉलर समारोह में वर्ष 2018-19 के लिए जितेन्द्र भल्ला को अध्यक्ष तथा डॉ. डी.आर. शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। सविता भल्ला ने इन्नरव्हील अध्यक्ष के रूप में कार्यभार स भाला जबकि रेनु भल्ला को सचिव नियुक्त किया गया।

News Archives

Latest News