DNN मंडी
19 अक्तूबर। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक विनोद कुमार आईआरएस ने नाचन विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया गया और व्यय अनुवीक्षण टीम के साथ बैठक की। जिसमें रिटर्निंग आॅफिसर रमन शर्मा, एईओ सुनील कुमार, नोडल अधिकारी वेद प्रकाश उपस्थित रहे। इस मौके पर व्यय पर्यवेक्षक द्वारा स्टैटिक सर्विलांस टीम, उड़न दस्ते व वीडियो सर्विलांस टीम की गतिविधियों की जानकारी ली तथा चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। व्यय प्रेक्षक द्वारा विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से करवाने के लिए विभिन्न टीम के सदस्यों को प्रेरित किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। रिटर्निग अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के चुनावों के व्यय संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 8219067839 से संपर्क कर सकते हैं।














