पाटिल ने किया सवाल कहां दी 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी

Politics Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा बार बार झूठ का जोर जोर से प्रचार करके उसे सच साबित करके जनता को गुमराह करती है, लेकिन अब जनता ये समझ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की मार्केटिंग स्ट्राटजी जबरदस्त है वे जुमलेबजी से जनता को गुमराह कर लेती है। सोलन में कांग्रेस के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बेरोजगारों के साथ भी मजाक किया है। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े 4 साल में 10 लाख नौकरियां भी नहीं दे सकी। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने सोलन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांगेस विधायक दल नेता मुकेश अग्निहोत्री व पार्टी अध्यक्ष सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू के सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। पाटिल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मार्केटिंग स्ट्राटजी में नबंर वन है यही वजह रही कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी व भजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों को झूठे वायदों में फंसाया। मोदी व शाह जुमलेबाजी करने में माहिर है लेकिन देश की जनता अब भाजपा के जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है। भाजपा अब भारतीय जुमलेबाजी पार्टी बन गई है।

पाटिल ने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन साढ़े चार साल में 10 लाख नौकरियां भी मोदी सरकार नहीं दिला पाई। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद दिखी पाटिल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहना चाहिए। अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रजनी पाटिल ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाला गया है वे जुलाई तक उनके पास अपील कर सकते हैं। इस पर आलाकमान निर्णय लेगा। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हाईकमान करेगा। वे सिर्फ यहां की फीडबैक उन तक पहुंचाएंगी। केंद्र सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि लोग महंगाई से त्रस्त हैं और मोदी को सत्ता से बाहर करने के लिए बैठे हैं। बस कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने की जरूरत है।

News Archives

Latest News