कांग्रेस सम्मेलन में नेताओं की जेबें साफ

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन में आयोजित हुए कांग्रेस के कार्यकत्र्ता सम्मेलन में करीब आधा दर्जन कांग्रेसी नेताओं की जेबें साफ हो गई। जिससे करीब 30 हजार रुपए की चपत कांग्रेसियों को लगी है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा, पार्षद पुनीत सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं की जेबों पर हाथ साफ कर डाला। इन नेताओं ने बताया कि उन्हें शक है कि उनकी जेबें स्वागत करते समय काटी गई है। इन नेताओं ने कहा कि जब पुलिस को यह जानकारी थी कि कांग्रेस का सोलन में बड़ा सम्मेलन हो रहा है, तो उन्हें मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार रखने चाहिए थे।

News Archives

Latest News