DNN ऊना
17 अक्तूबर – निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला कल्याण चंद चमन ने आज टकारला व टाहलीवाल धान खरीद केंद्र के साथ-साथ राईस मिल टाहलीवाल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान खरीद केन्द्रों पर अपनी धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि इस बर्ष धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को दूर-दराज जाकर अपनी फसल न बेचनी पडे़ इसके लिए घर द्वार पर ही धान खरीद केंद्र की सुविधा मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा अपने मोबाइल फोन या लोक मित्र केन्द्र के माध्यम से अपना टोकन बुक करवाकर अपनी फसल धान खरीद केन्दों पर बेच सकते है, जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य ग्रेड-ए का 2060/- रूपये प्रति क्विंटल तथा कोमन का 2040/- रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान द्वारा बेची गई फसल का भुगतान 48 घंटों के भीतर-भीतर तुरंत किसानों के खातों में किया जा रहा है ।
इस अवसर पर डीएफएससी ऊना, क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित हमीरपुर, उप-निदेशक, कृषि विभाग ऊना तथा सचिव, कृषि उपज विपणन समिति ऊना उपस्थित रहे।















