DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई से 17 जुलाई 2018 तक सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह निर्णय नई 33 केवी लाईन के कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।

उन्होंने कहा कि 14 से 16 जुलाई 2018 तक गांव रनो से रामपुरघाट का क्षेत्र, चामतभडेच, पैड़ी, त्राशडी, सोलबाड़ा और आसपास के गांवों में प्रात: 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को प्रात: 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक गांव कालाघाट, बावरा, बसाल, आवास बोर्ड बसाल, सूर्यकिरन और आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस असुविधा के दौरान सहयोग की अपील की है।

















