SP सिरमौर भी खंगाल रहे जंगल, 12वें दिन भी श्रुति का नहीं कोई सुराग

Crime Sirmaur
DNN नाहन  (राकेश नंदन)
चूड़धार चोटी पर 2 जुलाई को लापता हुई 6 साल की मासूम श्रुति को तलाशने में अब एसपी रोहित मालपानी भी पूरी शिद्दत से जुट गए है। सनद रहे कि बच्ची चोटी पर तीसरी नामक स्थान से लापता हुई थी। लिहाजा पुलिस ने एक बार फिर एसपी सिरमौर रोहित मालपानी के नेतृत्व में तीसरी नामक स्थान पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। 12वें दिन भी एसपी के नेतृत्व में पुलिस के 17 जवान श्रुति की तलाश में जुटे हुए है। इसमें एसआईयू, पीओ सैल सहित राजगढ़, संगड़ाह थाना के जवान शामिल है। उधर एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि श्रुति की तीसरी नामक स्थान पर एक बार फिर से तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सर्च आॅपरेशन लगातार जारी है। बच्ची की तलाश के पुलिस भरसक प्रयास कर रही है।

News Archives

Latest News