DNN ज्वालामुखी
कांगड़ा जिला में व्यावसायिक कार्यो के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वाले लोगों के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मुहिम छेड़ रखी है। इस कड़ी में विभाग के दल ने शुक्रवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान के नेतृत्व में ज्वालामुखी में होटल, ढाबों, सब्जी विक्रेताओं और करियाना की दुकानों की जांच की । जांच दल में जिला खाद्य नियंत्रक के साथ कांगड़ा, देहरा, प्रागपुर, फतेहपुर और रैत के खाद्य निरीक्षक थे।
नरेंद्र धीमान के बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि कई ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का धड़ाधड़ प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर 14 गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा वीरवार सायं को गग्गल में भी टीम ने छापेमारी की, जहां घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिंलेंडर भरने के अवैध धंधे में लगे लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि विभाग समय-समय पर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके जमाखोरों पर शिकंजा कस रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि विभाग समय-समय पर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके जमाखोरों पर शिकंजा कस रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।