DNN सोलन (धर्मपुर)
सोलन जिला पुलिस की सक्रियता से लगातार चौथे दिन भी चिट्टे सहित 1 युवक को गिरफ्तार किया गया। सोलन के बाद धर्मपुर पुलिस भी अब चिट्टे के सवन करने वालों व तस्करों को लेकर सक्रिय हो गई है। कंडा रोड पर पुलिस ने धीरज निवासी कसौली की तलाशी ली और उसके पास से 2.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस की सोलन में मुहिम लगातार जारी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि युवक को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।


















