DNN कांगड़ा
भवारना थाना के तहत परौर बस स्टैंड एक मिठाई की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान गैस सिलैंडर ब्लास्ट भी हो गया। जिसके कारण 3 दुकानें राख हो गई। हादसा चाय बनाते हुए हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पता चला है कि मिठाई की चलाने वाला सतीश चाय बनाने के लिए गैस जलाने लगा उसी दौरान गैस सिलैंडर ने आग पकड़ ली। यह देख सतीश दुकान से बाहर भागा और पलक छपकते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके कारण साथ लगती 2 मनियारी की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।

















