तो अब 24 घंटे के लिए फोन होगा जब्त

National/International Others

देहरादून
यदि वाहन चलाते समय आप मोबाइल फोन सुनते है, तो यह आपके लिए बुरी खबर है, क्योंकि अब ऐसा करने पर न केवल आपका चालान होगा साथ ही पुलिस आपका फोन भी जब्त कर सकती है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऐसे ही निर्देश परिवहन विभाग को दिए है। गौर रहे कि देश में आए-दिन सडक़ हादसा होते रहते है और यह आंकड़ा हर साल लगातार बढ़ता जा रहा है। इनमें से ज्यादा हादसों का मुख्य कारण ड्राइवर का गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना होता है।
सडक़ पर गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना माना जाता है। लेकिन लोग फिर भी इसकी परवाह नहीं करते। जिसके परिणामस्वरुप कानून प्रवर्तन एजेंसियों कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए नए विकल्पों की तलाश कर रही है। नए विकल्पों के तहत अगर कोई व्यक्ति गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल करता है तो ट्रैफिक पुलिस कम से कम 24 घंटे के लिए उनका मोबाइल जब्त कर लेगी।
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने भी परिवहन विभाग को यह निर्देश दे दिया है जिसके बाद यहां गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना लोगों को महंगा पड़ सकता है। ऐसा करने पर अब पुलिस कम से कम 24 घंटे के लिए उनका मोबाइल जब्त कर लेगी। गौरतलब है कि पिछले महीने हाई कोर्ट ने गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत रद्द करने का निर्देश दिया था।

 

News Archives

Latest News