नगर निगम को लेकर संघर्ष रहेगा जारी

Others Solan

DNN सोलन

सोलन नगर निगम संघर्ष समिति ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पिछले 1 वर्ष में सोलन शहर के लोगों की इस मांग को लेकर सरकार द्वारा गंभीरता से न लेने पर चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन में संघर्ष समिति के संस्थापक कुल राकेश पंत ने कहा कि जब तब सोलन के लोगों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष समिति अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सोलन को नगर निगम का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष समिति का प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संवाद चल रहा है।

सरकार की तरफ से उन्हें जो संकेत मिल रहे हैं उससे प्रतीत होता है कि सोलन के साथ जल्द ही न्याय होने वाला है। कुलराकेश पंत ने कहा कि सोलन को नगर निगम बनाने का मामला भले ही लंबित हो चला है,लेकिन समिति के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं आई है। संघर्ष समिति निरंतर सोलन को उसका अधिकार दिलाने दिशा में प्रयासरत है। अब समिति का शिष्टमंड इस संदर्भ में जल्द शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी से मिलेगा और सोलन को शीघ्र ही नगर निगम बनाने का आग्रह किया जाएगा।

News Archives