DNN बिलासपुर
शाहतलाई के थाना तलाई क्षेत्र में पेड़ से लटका एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने पाया कि शव गांव ककरेहड़ तहसील झंडूता की श्यामी देवी का है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना दी गई कि किसी महिला का पेड़ से लटका हुआ शव दिखा है। इस सूचना पर पुलिस थाना तलाई के प्रभारी श्याम प्रसाद भारद्वाज टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में पाया यह शव श्यामी देवी का है। और उसके परिजनों ने 8 जुलाई को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक 4 जुलाई से घर से गायब थी। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















