आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन हो सुनिश्चित-चंदेल

Others Solan

DNN सोलन
राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप सोलन जिला के पांचों विकास खंडों की 17 ग्राम पंचायतों में आदर्श चुनाव आचार संहिता 3 जुलाई 2018 से लागू हो गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं कार्यकारी उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने आज यहां दी।

उन्होंने सोलन जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन पूर्ण रूप से किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि उप चुनाव वाली पंचायतों में अधिसूचना के जारी होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श चुनाव आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी। चुनाव प्रक्रिया 31 जुलाई 2018 तक पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सोलन विकास खंड की जौणाजी, शडियाना, सपरून, शमरोड, सलोगड़ा तथा नौणी, कुनिहार विकास खंड की पलोग, कनेहर, कंडाघाट विकास खंड की बीशा, धर्मपुर विकास खंड की टकसाल, जाबली, बाडिय़ां, कोट तथा सुरजपुर एवं नालागढ़ विकास खंड की किरपालपुर, पंजेहरा तथा नंदपुर पंचायतों के विभिन्न वार्डों के लिए 29 जुलाई, 2018 को यदि आवश्यक हुआ तो उप चुनाव आयोजित किया जाएगा।

News Archives