गीत संगीत से दी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी

Himachal News Others Una
DNN ऊना
21 सितंबर – लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सूचीबद्ध कलाकारों ने जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पूर्वी कलामंच जलग्रां ने विकास खंड अंब के तहत कटोहड़ कलां व कुठेड़ा खैरला और आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने विकास खंड ऊना के तहत मलाहत व बसोली में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा अनेकों नई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए है ताकि प्रदेशवासियों का व्यापक कल्याण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को सामाजिक तथा आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके। उन्होंने लोगों को बताया कि सरकार ने वृद्धजनों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बिना आय सीमा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को घ्कम करके 60 वर्ष किया है। महिलाओं को ईंधन की लकड़ी इक्ट्ठा करने तथा धुएं से छुटकारा दिलाने के लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना संचालित की जा रही है।
इसके अतिरिक्त मेधावी छात्रों को आॅनलाईन कोचिंग ऊना सुपर-50 कार्यक्रम बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊना सुपर-50 कार्यक्रम के तहत देश के प्रतिष्ठित आईटी संस्थानों में प्रवेश पाने का सपना देख रहे मेधावी छात्रों को आधुनिक तकनीक से कोचिंग प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर स्थानीय गांव के प्रधान व उप प्रधान, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय गांव के लोग उपस्थित रहे।
मोटर ड्राइविंग टेªनिंग में दाखिले हेतू आवेदन 10 अक्तूबर तक
ऊना, 21 सितंबर: आईटीआई ऊना में सत्र 2022-23 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आॅपे्रटर टेªनिंग की 32 सीटों हेतू दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना रविंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यार्थी दाखिले के लिए निर्धारित प्रपत्र सामान्य श्रेणी के लिए 300 रूपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रूपये भुगतान करके संबंधित संस्थान से किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन 10 अक्तूबर सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते है। अभ्यार्थी को 12 अक्तूबर प्रातः 10 बजे मूल प्रमाण पत्र सहित संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण की वार्षिक फीस 10,570 रूपये रहेगी। इसके लिए अभ्यार्थी की आयु 20 वर्ष निर्धारित की है तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और लाईट मोअर व्हीकल का लाईसैंस होना अनिवार्य है।

News Archives

Latest News