कलाकारों ने सरकार की योजनाओं के बारे दी जानकारी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

21 सितंबर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा अधिकृत सप्तक कला रंग मंच के कलाकारों ने विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत चामत भड़ेच और देवठी नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों व नशा निवारण के बारे ग्रामीणों को जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को अवगत करवाया कि स्वावलम्बन योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदनकर्ताओं को ऋण पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के आवासहीन लोगों के लिए वर्तमान सरकार द्वारा घरों का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के बारे में भी जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को कोविड-19 के बारे भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अभी भी कोविड-19 का खतरा टला नहीं है इसलिए मास्क पहने, बार-बार हाथ धोएं तथा पात्र लाभार्थी बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चामत भड़ेच गणेत दत्त, ग्राम पंचायत देवठी के उप प्रधान राजेश ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
.0.

News Archives

Latest News