DNN दाड़लाघाट (आशीष गुप्ता)
उपमंडल की पंचायत धुन्दन में कृषि नवयुवक मंडल के सौजन्य से धुन्दन बंसत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में अर्की भाजपा के युवा नेता रतन सिंह पाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की व उनके साथ वरिष्ठ अतिथि के तौर पर कामधेनु प्लांट नम्होल के सदस्य जीत राम कौड़ल, हेतराम तीखी व राकेश वमाज़् सोलन रहे। रत्न पाल ने मां सरस्वती के चरणों में द्वीप प्रज्वलित कर धुन्दन महोत्सव का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी गलत प्रवृत्ति से दूर रहें। इस अवसर पर स्थानीय कलाकार अनिल गौतम ने लोकल गिंदे गाकर अपनी प्रस्तुति दी।
इसके बाद योगेश मुकुल (वॉइस ऑफ हिमालय) ने अपनी आवाज़ के जलवे का जादू मंच पर आते ही हिन्दी पंजाबी व बॉलिवुड गाने गाकर बिखेरा,योगेश मुकुल ने सभी दर्शकों को अपनी आवाज के जादू से दीवाना बनाया उन्होंने दिल दिया गला करेंगे नाल नाल बेहेके, सुनो न संगे मर मर,तुझे लगे ना नजरिया,झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गाकर रंग जमाया।इसके बाद जब तुषार वर्मा (लश्कारा वॉय) स्टेज पर आए तो पंडाल सीटिंयो से गुजं उठा तुषार वर्मा ने लश्कारा,लज पाला सुफी,शिमले नहीं बसना कसौली नहीं बसना चबां जाना जरूर,कुंजूआँ गाकर पूरे पडांल को नाचने पर मजबूर कर दिया।अंतिम प्रस्तुति के लिए नीरू चांदनी ने लोकल गिंदे,हिमाचली नटींया गाकर मुख्य अतिथि व सभी दर्शकों को काफी नचाया। झंकार म्युजिकल बैडं व धरोहर डांस ग्रुप ने अपने हुनर से सभी को मुरीद बना दिया।

















