DNN कुल्लू
ज़िला कुल्लू की लग घाटी में सुबह के समय बड़ा हादसा होने से बच गया। शालग से कुल्लू आ रही बस खाई में गिरने से बच गई। वरना कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। मिली जानकारी के अनुसार निजी बस सवारी लेकर कुल्लू की और आ रही थी। अचानक भुट्टी के पास धोचक नामक जगह पर निजी बस की ब्रेक फेल हो गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे महिला भवन के साथ ही लगे डिवाइडर से टकरा गई और वही पर ही रुक गई। अगर बस महिला भवन से नही टकराइ होती तो बस में बैठे करीब 30 लोगों की जान जा सकती थी। वहीं इस हादसे में लोगो को भी चोट आई है। जिनका कुल्लू अस्पताल में इलाज कियाजा रहा है। वही, पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है।

















