DNN कुल्लू
ज़िला कुल्लू के उपमंडल आनी के मुख्यालय स्थित बराड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गाड़ी गिर गया। जिस कारण गाड़ी में बैठे 3 अध्यापक घायल हो गए है। तीनो अध्यापक ड्यूटी के बाद घर की और आ रहे थे। वही, तीनो को आनी अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक अध्यापक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब स्कूल के तीन अध्यापक एक अध्यापक की गाड़ी में स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे, कि बराड के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर उनकी गाड़ी पर आ गिरा। जिससे तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इन अध्यापकों में हरिओम टोगी, धर्मपाल और शांता देवी बतायी जा रही है। जिन्हें हादसे के बाद आनी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा दिया है। जहां एक अध्यापक की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।


















