शव लेने नाहन पहुंचे परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाये सवाल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

30 अगस्त पुलिस थाना कालाअंब के तहत गांव बोगरियों में सोमवार देर शाम एक 32 वर्षिय युवक का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद युवक के परिजनो ने हत्या के आरोप लगाए हैं । शव लेने नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे परिजनों ने नारेबाजी करते हुए यहां न्याय की गुहार लगाई है ओर न्याय न मिलने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी दी हैं ।

मृतक व्यक्ति की माता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेटे को मार कर ढांग में गिराया गया हैं । उन्होंने बताया कि उसका बेटा गांव में अपने कार्य के लिए गया हुआ था इस दौरान यहां कुछ लोगों द्वारा उसे मारने के बाद ढंग में गिरा दिया गया । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता तो वह आंदोलन का रास्ता बनाएंगे । उन्होंने बताया कि मृतक बेटे की पत्नी 8 महीने की गर्भवती है जबकि 2 लड़कियां मृतक छोटी-छोटी पीछे छोड़ गया है जिनके पालन-पोषण को लेकर अब परिवार मैं कोई भी कमाने वाला नहीं रहा है मृतक युवक की मां मृतक की पत्नी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति को मार कर गिराया गया उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा है उसके पास दो छोटी छोटी बिटिया है जबकि वह अभी गर्भवती है मृतक की पत्नी ने इंसाफ की गुहार लगाई ।
मृतक की परिजन ने बताया कि युवज फेरी पर गया था । जिसे मारने के बाद ढांग मरण गिराया गया हैं । अगर इंसाफ नही मिलता तो सड़कों को जाम किया जाएगा ।

News Archives

Latest News