DNN सोलन
सोलन के राजगढ़ रोड पर एक घर से चोरों ने करीब 6 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर डाला। घटना का पता तब चला जब घर की मालकिन अपनी दुकान से घर पहुंची। उसने देखा की उसके घर के मुख्य दरवाजे का कूंडा टूटा हुआ था और घर में सारा सामन बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की।
घटना की जानकारी देते हुए संजीव उर्फ टिंकू ने बताया कि रोज की तरह उसकी माता कुछ देर के लिए उनकी कोटलानाला स्थित दुकान में थी। जबकि वह स्वयं कुछ सामान लेने के लिए बाजार गया हुआ था। दुकान से करीब 8 बजे उनकी माता घर लौटी तो उन्होंने पाया कि घर में चोरी हुई है। चोर घर में रखी नकदी व सभी जेबर ले गए। चोरी के सामान की कीमत करीब 6 लाख आंकी जा रही है। चोरों ने घर का प्रत्येक सामाने खंगाला और केवल कीमती सामान चोरी किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


















