एक किलो 214 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Crime Kullu

DNN कुल्लू। 27 अगस्त ।

कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी के कसोल के साथ ग्राहण नाला में पुलिस ने एक नेपाली युवक से एक किलो 214 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस की एसआईयू टीम ने ग्राहण नाला नजदीक कसोल पुल के पास युवक के कब्जे से एक किलो 214 ग्राम चरस बरामद की है। चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान 22 वर्षीय प्रेम मगर पुत्र लाल बहादुर निवासी गांव बुदाथों जिला बागमूल नेपाल के रूप में हुई है। यह चरस किससे खरीदी थी और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

Latest News