दाड़लाघाट (आशीष गुप्ता)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक विश्राम गृह अर्की में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अर्की व पूर्व पार्षद देवकली गौतम ने की।व प्रदेश महासचिव संजय अवस्थी मुख्य रुप से बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उमा गर्ग को जिला महिला कांग्रेस कमेटी सोलन का अध्यक्ष मनोनीत करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष,महिला कांग्रेस का धन्यवाद किया तथा उन्हें बधाई दी।महासचिव कमलेश कुमार ने बताया कि बैठक में प्रदेश में भाजपा सरकार जनहित की समस्याओं को सुलझाने में नाकाम रही है।
अर्की विधानसभा के लिए प्रदेश सरकार की बेरुखी के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। आगामी लोकसभा चुनावो को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की द्वारा जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। विधायक निधि के माध्यम से विकास करवाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी हर पंचायत में बैठक करेंगे। क्षेत्र की समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक वीरभद्र सिंह के माध्यम से सुलझाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवकली गौतम,प्रदेश महासचिव संजय अवस्थी,जिला महिला कांग्रेस सोलन अध्यक्ष उमा गर्ग,कुनिहार बीडीसी की अध्यक्ष नीलम रघुवंशी,बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,प्रभा ठाकुर, शकुंतला,संजय ठाकुर,सुरेंद्र वर्मा, कमलेश शर्मा,रतन लाल शर्मा,रोशन वर्मा,बृजलाल,रोशन लाल,विमला ठाकुर,कांता वर्धन,चंपा देवी,रूप लाल,बाबू राम,कृष्ण चंद,सोहनलाल, जयराम ठाकुर,नरेश कुमार,सुशील पाठक,देवी चंद,टेकचंद,नारायण दत्त, तुलसी राम,राम दत्त,वेद प्रकाश ठाकुर,लेख राम ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















