भाजपा नहीं अपनी पार्टी के नेताओं के पुतले जलाएं युकां

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन में युकां द्वारा जलाएं गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद वीरेंद्र कश्यप के पुतलों को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। युवा कांग्रेस की युवा मोर्चा ने घेराबंदी शुरू कर दी है। भाजयुमों के जिलाध्यक्ष भरत साहनी ने युवा कांग्रेस को पीएम मोदी और सांसद वीरेंद्र कश्यप का पुतला जलाने की जगह अपने नेताओं के पुतले जलाने की सलाह दी।

उन्होंने युकां नेताओं ने जवाब मांगा कि वे बताए कांग्रेस की सरकारों ने हिमाचल प्रदेश के लिए क्या किया। भरत साहनी ने प्रेस वार्ता में कहा कि यूपीए सरकार के 10 सालों के मुक़ाबले पिछले चार सालों में शिमला संसदीय क्षेत्र को 27 नेशनल हाइवे मिले है। शिमला संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, आईआईएम पांवटा, आईटी पार्क और हैली टैक्सी देने का श्रेय भी पीएम मोदी और सांसद वीरेंद्र कश्यप को जाता है।

 

उन्होनें आरोप लगाया कि प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार NH का डीपीआर बनने नहीं दे रही थी, जबकि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में विपक्ष के साथ कभी भेदभाव नहीं किया है।

News Archives

Latest News