DNN सोलन, 25 अगस्त :
सोलन पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला निवासी कथेड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि प्रताप निवासी सोलन को फ्लैट खरीद करने के लिए चेक के माध्यम से 8 लाख रुपए दिए थे। शिकायत में आरोप है कि प्रताप ने शिकायतकर्ता को बहला-फुसलाकर तथा तथ्यों को छुपाकर फ्लैट बेचा है। आरोप है कि प्रताप ने ग्राम पंचायत शामती जिला सोलन से झूठा प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया तथा अवैध निर्माण की जानकारी होने के बावजूद भी शिकायतकर्ता को झूठे कागजात तैयार करके संपत्ति खरीदने के लिए प्रलोभन देकर धोखा दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















