हर पात्र व्यक्ति को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ-गोविंद ठाकुर

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

24 अगस्त।  शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रगतिशील हिमाचल- स्थापना के 75 वर्ष समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के लिये बनाई गई अनेकों योजनाओं से उनका समाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल को विकास के शिखर पर पहुंचाया है। महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया छूट, बिजली 125 यूनिट तक मुफ़्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी मुफ़्त जैसी योजनाओं से आम आदमी को सीधे तौर पर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई एक ऐसा व्यक्ति नहीं जिसे सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू से मनाली के लिये रिकार्ड समय में खूबसूरत सड़क बनाकर दी जिससे स्थानीय लोगांे व सैलानियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा जिला में रीवर राफिटंग, पैरा ग्लाईडिंग, स्कीइंग जैसी अनेक साहसी गतिविधियां की जा रही हैैं प्रदेश सरकार इन्हें बढ़ावा दे रही है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लग घाटी को नई राहें, नई मंजिलें में विकसित किया जा रहा है। इसपर 66.50 करोड की राशि व्यय की जाएगी। दियार घाटी को भी नई राहें नई मंजिलें में शामिल किया गया है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। जरी को उप तहसील और भुंतर को बीडीओ कायार्लय देकर जनता की मांग को पूरा किया।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचनी चाहिए ताकि लोग इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार सरकार नहीं, बल्कि रिवाज बदलेगी और भाजपा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड राज्यों की तर्ज पर पुनः सत्ता में लाएगी।

News Archives