DNN नाहन
24 अगस्त। जिला मुख्यालय नाहन स्थित श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने एनएबीएच यानि नेशनल एक्रिडिशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर द्वारा प्रत्यायन का सर्टिफिकेट हासिल किया।
श्री साई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल जिला सिरमौर का पहला एनएबीएच एक्रेडिट हॉस्पिटल बना है और हमें बेहद ख़ुशी है कि हमारे हॉस्पिटल ने फुल लेवल एनएबीएच सर्टिफिकेशन प्राप्त की है। इस सर्टिफिकेशन के लिए अस्पताल को बोर्ड द्वारा तय किए गए राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता के मापदंडो पर खरा उतरना था, जिसके चलते अस्पताल के हर छोटे बड़े विभाग का बोर्ड की एक्सपर्ट टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके बाद केयर विथ क्वालिटी पर आधारित एनएबीएच का फुल लेवल का प्रत्यायन लेने में कामयाब हुए।
डॉ दिनेश बेदी ने बताया कि श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर जिला सिरमौर का एक मात्र अस्पताल है, जिन्हे ये सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। उन्होंने हिमाचल वासियों को विश्वास दिलवाते हुए कहा कि श्री साई अस्पताल प्रत्येक मरीज को केयर विद क्वालिटी देने का वादा करता है। अस्पताल के क्रियाकलापों को निर्धारित गुणवत्ता के स्तर पर कायम रखने का आश्वासन देता है। उन्होंने एनएबीएच के सर्टिफिकेशन प्राप्त करने पर सभी अस्पताल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने सिरमौर वासियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने ने पिछले चार वर्षों में अस्पताल पर विश्वास कर अस्पताल को इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए सहयोग किया।















