रेप करने के आरोपी को निर्वस्त्र कर पूरे कस्बे में घुमाया

Crime National/International

नगालैंड
नगालैंड के लोंगलेंग जिले में एक नाबालिग से रेप करने के आरोपी युवक (29) को लोगों ने पहले तो जमकर पिटा और फिर उसे निर्वस्त्र कर पूरे कस्बे में घुमाया। इसमें स्थानीय महिला संगठन के कार्यकर्ता भी लोगों के साथ शामिल था। बाद में उक्त आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया जहां पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी लोंग्या फोम ने बीते 27 जून को 7वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिगा से रेप किया था। उक्त व्यक्ति पीड़ित बच्ची का पड़ोस है। परिवार को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने रिश्तेदारों और स्थानीय महिला संगठन की मदद से बच्ची से बातचीत की और आरोपी को पकड़ लिया। घटना के 2 दिन बाद हाथ में आने पर स्थानिय लोगों ने उसे मारापीटा और निर्वस्त्र कर पूरे कस्बे में परेड करवाई और चौराहे पर एक खंभे से बांध दिया। इस दौरान आरोपी के गले में एक तख्ती भी लटका दी, जिस ‘मैंने एक नाबालिग बच्ची से रेप किया है’ लिखा था। आरोपी भीड़ के सामने अपना जुर्म भी कुबूल किया है।

 

News Archives

Latest News