सोलन के विभिन क्षेत्रों में 25 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

23 अगस्त हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र मंझोली से संचालित 11 के.वी. मंझोली फीडर की मुरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर 01 के सहायक अभियंता रंजीत ठाकुर ने दी।
रंजीत ठाकुर ने कहा कि 25 अगस्त, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मंझोली, मिसा, डिब्बा, मगनपुर, झिरा, लखनपुर, गरजेवाल, तोरन्वाला, बरसन आदि एवं औद्योगिक इकाइयां शिवा इंटरनेशनल, लोगस फार्मा, इन्द्रासन, सी.बी. हेल्थ केयर, मग्ब्रो, वारपार इंडस्ट्री, रिकेन केयर, डोल्सरी बेकरी में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News