नियोक्ता अपने संस्थान में रिक्तियों की सूचना उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें-संदीप ठाकुर

Himachal News Others Solan

DNNसोलन 

23 अगस्त श्रम एवं रोज़गार विभाग द्वारा 04 सितम्बर को औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र बंगाणा, ज़िला ऊना में रोज़गार मेले का आयोजन किया जाना है। इस संदर्भ में ज़िला सोलन के अंतर्गत आने वाले सभी औद्योगिक संस्थानों से रोज़गार मेले के सफल आयोजन के लिए रिक्तियों की अधिसूचना वांछित है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन के सभी नियोक्ता अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों की सूचना निर्धारित प्रपत्र पर सीधे तौर पर ज़िला रोज़गार अधिकारी, ऊना को उनकी आधिकारिक ई-मेल  deo-una-hp@nic.in   पर प्रेषित कर सकते है।
उन्होंने कहा कि रिक्तियों की सूचना ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन को ई-मेल  deo-sol-hp@nic.in पर भी अवश्य दें ताकि रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर, रिक्तियों की प्रकृति बारे बेरोज़गार युवाओं के हित में व्यापक प्रचार सम्भव हो व रोज़गार मेले में भाग लेने वाले नियोक्ताओं की पुष्टि हो सके।

News Archives

Latest News