यलो अलर्ट के चलते शनिवार को जिला के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

20 अगस्त।  जिलाधीश एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आशुतोष गर्ग ने शनिवार 20 अगस्त को जिला के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के ओदश जारी किये हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित जिलाधिकारियों को आदेश की कड़ाई के साथ अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
ओदश के अनुसार मौसम विभाग ने 20 अगस्त को समूचे कुल्लू जिला में भारी वर्षा यानि यलो अलर्ट का पूर्वानुमान लगाया है। जिला के अधिकांश भागों में बीती मध्यरात्रि से लगातार वर्षा हो रही है और विभिन्न भागों से सड़कें बंद होने की भी सूचना प्राप्त हो रही है।
.0.

News Archives