सोलन नगर निगम में स्थायी कमिश्नर की नियुक्ति का मामला विधानसभा में गूंजा

Politics Solan

DNN शिमला

सोलन नगर निगम में स्थायी कमिश्नर की नियुक्ति न होने पाने का मामला शुक्रवार को विधानसभा में गूंजा। सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह मामला सरकार के समक्ष उठाया।
उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में स्थायी कमिश्नर की नियुक्ति ना हो पाने के कारण यहां पर विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। नए कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं ।इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है ।धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन नगर निगम बनने के बाद से यहां पर 4 अधिकारियों के तबादले अब तक हो चुके हैं। जैसे ही कोई नया अधिकारी सोलन शहर को अभी समझ ही पाता है कि इतने में सरकार उसका तबादला कर देती है। जिसके कारण यहां पर विकास कार्य व अन्य कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में यहां पर स्थायी तौर पर किसी आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की मांग की।

News Archives

Latest News