फ्लाई ओवर का एक हिस्सा धंसा 2 गाड़ियां मिट्टी के साथ सड़क से नीचे पहुंची

Others Solan

DNN सोलन

सोलन के शमलेच में नेशनल हाईवे पर बने फ्लाई ओवर का एक हिस्सा धंस गया है। इस घटना में 2 गाड़ियां भी मिट्टी के साथ सड़क से नीचे पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गनीमत यह रही कि घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार सोलन कालका हाईवे पर शमलेच के नजदीक फोरलेन का एक हिस्सा लगातार हो रही बारिश के कारण धंस गया। जिस समय यह घटना घटी उस समय 2 गाड़ियां यहां पर मौजूद थी। जोकि मिट्टी के साथ ही सड़क से नीचे पहुंच गई। गनीमत यह रही कि इन गाड़ियों में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वही हाईवे बंद होने के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है।

Latest News