मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 12 को नशा मुक्ति की शपथ

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

11 अगस्त । मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 12 अगस्त को जिले को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 12 अगस्त को मंडी जिला के युवा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एकजुट होकर प्रतिज्ञा लेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता को लेकर गतिविधियों के आयोजन होंगे। इसे लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने मंडी जिला वासियों से जिले को नशा मुक्त बनाने में पूरी सक्रियता से सहयोग की अपील की है।

Latest News